राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

 


वायरस और बैक्टीरिया के संपर्क में आने के कारण हम बीमार हो जाते हैं। ऐसे में टीकाकरण (Vaccination) की मदद से हम इन संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। वैक्सीन हमें वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षा देती है और बचाती है। 

आमजन को टीकाकरण (Vaccination) का महत्व बताने के लिए हर साल 16 मार्च के दिन को नेशनल वैक्सीनेशन डे (National vaccination Day) के रूप में मनाया जाता है। 

देश में हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National Vaccination Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1995 में हुई थी। 16 मार्च 1995 को भारत में मुंह के जरिए पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी और इसी दिन भारत को पोलियो मुक्त बनाने के मकसद से सरकार ने 'पल्स पोलियो' अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत साल 2014 में, भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया था।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2024 की थीम

वर्ष 2024 की राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की थीम "टीके सभी के लिए काम करती हैं" है। 

Image Credit : Freepik

No comments:

Post a Comment

Copyright © 2021 | AVNISH WILSON | All Right Reserved