Showing posts with label Stories. Show all posts
Showing posts with label Stories. Show all posts

मनीष, प्रदीप और विनोद ने जीती पुरस्कार राशि



 

राजस्थान जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से राज्य में एकता, बंधुता और धार्मिक सौहार्द की भावना के साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे है। इसके माध्यम से हजारों प्रदेशवासियों को प्रतिदिन ईनाम के रूप में धन राशि जीतने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

रविवार, 23 जुलाई को जारी हुए परिणाम में राजगढ़, अलवर के 27 वर्षीय मनीष कुमार सैनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।  दूसरे स्थान पर जयपुर के 39 वर्षीय प्रदीप अग्रवाल रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार नोहर, हनुमानगढ़ के 50 वर्षीय विनोद कुमार ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।  साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता मनीष का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://youtube.com/shorts/XNEOR3vDXyA?feature=share

द्वितीय पुरस्कार प्रदीप का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें – https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=292105119977874&id=100002241477845&sfnsn=wiwspmo&mibextid=6aamW6

तृतीय पुरस्कार विजेता विनोद का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें - https://youtu.be/Lyl3AfMN7Zs

इस खबर/ब्लॉग को Avnish Wilson ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

 

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट : कल्याणकारी योजनाओं पर बन रहे वीडियो से सकारात्मक जनभावना का संदेश मिल रहा

by on July 26, 2023
मनीष, प्रदीप और विनोद ने जीती पुरस्कार राशि   राजस्थान जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से राज्य में एकता, बंधुता और धार्मिक सौहार्द की भा...

 


जनसम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट के प्रति प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर उम्र के लोग वीडियो कॅान्टेस्ट में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है और ईनाम जीत रहे है। 

राजस्थान के प्रत्येक कोने से प्रतिदिन हजारों वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ अपलोड कर रहे हैं। हर दिन प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विजेताओं के घर ख़ुशी की लहर दौड़ रही है।

साथ ही 100 प्रदेशवासियों को एक हजार रूपये की धनराशि का प्रेरणा पुरस्कार मिल रहा है।

मंगलवार, 11 जुलाई के जनसम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट के जारी परिणाम में नेछवा, जिला सीकर के 42 वर्षीय बनवारी लाल को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसमें उन्हें एक लाख रुपये की राशि दी जायगी। बनवारी ने महंगाई राहत कैंप से सम्बंधित वीडियो बनाया तथा ईनाम के रूप में एक लाख रुपये की राशि मिलने पर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सपने जैसा है। 

दूसरे स्थान पर रहे खंडार, जिला सवाईमाधोपुर के कनिष्क विजय को 50 हजार रुपये की राशि मिलेगी। कनिष्क ने इंदिरा रसोई योजना पर वीडियो बना कर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि महंगाई के दौर में इस कांटेस्ट प्रतियोगिता से भी हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

इसी प्रकार निवाई, टोंक जिले के जय सिंह गुर्जर ने 25 हजार रुपये की राशि के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जय सिंह ने इंदिरा रसोई योजना पर वीडियो बना कर कोई भूखा न सोयेका सन्देश दिया।  उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस रचनात्मक कदम से सरकारी योजनाओं की जानकारी गाँव- ढाणी तक पहुँच रही है। साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद किया ।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखा जा सकता है। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सारी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

 

प्रथम पुरस्कार विजेता बनवारी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://www.facebook.com/reel/1952041308504555

 

द्वितीय पुरस्कार विजेता कनिष्क का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-  https://www.youtube.com/watch?v=wr9DxdwXzLk

 

तृतीय पुरस्कार विजेता जय सिंह का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://www.youtube.com/watch?v=8UovfRjoK0o

 

इस खबर/ब्लॉग को Avnish Wilson ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

 

जनसम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट : सीकर के बनवारी लाल ने जीते 1 लाख रुपये

by on July 14, 2023
  जनसम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट के प्रति प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर उम्र के लोग वीडियो कॅान्टेस्ट में बढ़-चढ़ कर हि...

 




 

राजस्थान सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में संचालित महंगाई राहत कैंप के जरिये प्रदेशवासियों को 10 बड़ी योजनाओं का लाभ तो मिल ही रहा है साथ ही अब जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट नवाचार से आमजन तक प्रदेश में चल रही सभी महत़्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रचनात्मक तरीके से पहुंच रही है। इस प्रकार योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ आमजन को ईनाम राशि मिलने से यह कॉन्टेस्ट राहत का नया दौर सिद्ध हो रहा है।


 

सोमवार, 10 जुलाई का सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट किये वीडियो के गुरूवार को जारी किये परिणाम नागौर जिले के मुंडावा खंड के मंगलेश प्रजापत के लिए भाग्यशाली रहा। 30 वर्षीय प्रजापत ने राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित वीडियो बना कर एक लाख रुपये ईनाम राशि प्राप्त की। प्रथम पुरस्कार हासिल करने पर मंगलेश प्रजापत खुशी से फूले नहीं समा रहे। उनसे हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि कांटेस्ट शुरू होने के पहले दिन 7 जुलाई से ही वे निरंतर वीडियो बना रहे हैं और जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट किया था। उनके वीडियो को प्रथम पुरस्कार हासिल हुआ है इससे वे बेहद खुश हैं। वे कहते हैं कि जब तक यह कांटेस्ट चलेगा वे प्रतिदिन वीडियो बनाएंगे और कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेंगे।
 

वंचित वर्ग के लिए अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना पर वीडियो बना कर जयपुर के 33 वर्षीय राहुल गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की। राहुल ने बताया कि इस प्रतियोगिता से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधा जोड़ा जा रहा है। इस प्रतियोगिता से आमजन को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के साथ ही आर्थिक सहायता भी मिल रही है। पुरस्कार प्राप्त कर राहुल और उनका परिवार बेहद खुश हैं जिसके लिए वे राज्य सरकार का तहे दिल से धन्यवाद अदा करते हैं।
 


इसी प्रकार दौसा की प्रतिभा तिवाड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। उन्होंने बहू-नानी सास के संवाद पर आधारित मंहगाई राहत कैंप में मिलने वाली 100 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना जैसी विभिन्न योजनाओं पर वीडियो बनाया। प्रभा तिवारी कहती हैं कि तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए की एक मुश्त राशि मिलने से वे और उनके परिवारजन बहुत खुश हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
 

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में नये उत्साह की लहर तो चल ही रही है साथ ही ईनाम राशि पाकर आर्थिक सहायता से संबल भी प्राप्त कर रहें है।
 

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखा जा सकता है। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने से संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

इस खबर/ब्लॉग को Avnish Wilson ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।





जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट : नागौर के मंगलेश, जयपुर के राहुल गोयल और दौसा की प्रतिभा तिवारी को मिली खुशियों की चाबी

by on July 13, 2023
    राजस्थान सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में संचालित महंगाई राहत कैंप के जरिये प्रदेशवासियों को 10 बड़ी योजनाओं का लाभ तो मिल ही रहा है साथ ही...


 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य में संचालित जनहितकारी योजनाएं जहां आमजन को राहत पहुंचा रही हैं वहीं 7 जुलाई से चल रहे जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से आमजन इन जनहितकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बनाकर लाखों रुपए की राशि प्रतिदिन जीत रहे हैं। प्रदेश के 13 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चे, युवा और बुजुर्ग उत्साह से इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले रहें है औेर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर #JansammanJaiRajasthan के साथ अपलोड कर हर दिन ईनाम पा रहे है।

रविवार, 9 जुलाई को भाग्यशाली रहे जिला हनुमानगढ़ के रिकी को इस कॉन्टेस्ट में प्रथम पुरस्कार मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पर वीडियो बनाकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना पर वीडियो बनाकर दूसरे स्थान पर रहे हनुमानगढ़ के ही श्री धरमवीर ने 50 हजार रूपये की धन राशि का ईनाम प्राप्त किया।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पर वीडियो बना कर जयपुर की गुलाब देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 25 हजार रूपये का ईनाम प्राप्त किया। साथ ही प्रदेश के सभी विजेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का धन्यवाद किया। साथ ही 100 भाग्यशाली प्रेरणा पुरुस्कार विजेताओं को 1000 रुपए का पुरस्कार भी दिया गया है।

हमारे सपने हुए पूरे

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के सभी विजेताओं ने एक स्वर में कहा कि राज्य सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं से हम और हमारा परिवार तो लाभान्वित हो ही रहा हैं और अब हमारे बनाए वीडियो ने भी हमें पुरस्कार दिलवा कर हमारे सपने पूरे किए हैं।

उल्लेखनीय प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखा जा सकता है। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने से संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

इस खबर/ब्लॉग को Avnish Wilson ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।




जन-सम्मान वीडियो कॅान्टेस्ट के तीसरे दिन चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने हनुमानगढ़ के रिकी को दिलाया एक लाख रुपए का पुरस्कार

by on July 12, 2023
  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य में संचालित जनहितकारी योजनाएं जहां आमजन को राहत पहुंचा रही हैं वहीं 7 जुलाई से चल ...
Copyright © 2021 | AVNISH WILSON | All Right Reserved