मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

 


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

सीएम गहलोत ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। दीपावली का उत्सव पारम्परिक रूप से जिस उत्साह से मनाया जाता है, कोरोनाकाल के कारण हम लोग उससे वंचित रहे। इस बार लोगों में बहुत उत्साह है, उमंग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे इस पुनीत अवसर पर सामाजिक समरसता, सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ दीन-दुखी लोगों के जीवन में उजाला भरने का संकल्प लें।


Video Credit : Ashok Gehlot You Tube Channel

इस खबर को अवनीश विल्सन ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

 

No comments:

Post a Comment

Copyright © 2021 | AVNISH WILSON | All Right Reserved