Showing posts with label News. Show all posts
Showing posts with label News. Show all posts



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरी माटी मेरा देश गीत की सराहना की है।


उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया:

"#MeriMaatiMeraDesh गीत हर भारतीय के दिल में गहराई से गूंजता है, जो हमें हमारे प्यारे राष्ट्र के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है। आइए हम सब इस आंदोलन को सफल बनाएं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।”

Image Credit : Twitter (X)

मेरी माटी मेरा देश गीत हर भारतीय के दिल में गहराई से गूंजता है - पीएम मोदी

by on September 01, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरी माटी मेरा देश गीत की सराहना की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया: "#MeriMaatiMeraDesh गीत हर भारतीय के...





प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्‍य का प्रतिबिंब है।


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से एक्स पर की गई पोस्ट को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा:


“चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्‍य का प्रतिबिंब है।


नये क्षितिज और उससे आगे की ओर !


भारत के लिए गर्व का क्षण।”

पीएम मोदी का ट्वीट 

चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्‍य का प्रतिबिंब है : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

by on August 23, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सामर्थ्‍य का प्रतिबिंब है। भारतीय अंतरिक्ष ...

युवाओं के सपनों का राजस्थान कैसा होगा इसकी बानगी देखने को मिली जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में जहां मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान मिशन 2030 के तहत युवाओं ने अपने विचार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से साझा किये।



प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशेषज्ञों, गैर सरकारी संगठनों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं युवाओं के साथ वीसी के जरिये संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने ना केवल राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की बल्कि कैसे जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है इसे लेकर अपने अनुभव भी साझा किये। कार्यक्रम में मिशन 2030 को लेकर एक लघु फिल्म का भी प्रसारण किया गया।


कार्यक्रम में जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) अमृता चौधरी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस खबर को Avnish Wilson ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।


राजस्थान मिशन 2030 : सीएम अशोक गहलोत के साथ युवाओं ने साझा किये अपने सपनों के राजस्थान का विजन

by on August 22, 2023
युवाओं के सपनों का राजस्थान कैसा होगा इसकी बानगी देखने को मिली जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में जहां मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस...

वर्ष 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था 35.71 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य

Rajasthan Mission 2030


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रही है। राज्य सरकार के जन कल्याणकारी फैसलों के कारण राजस्थान देश में मॉडल स्टेट बनकर उभरा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है। 


राज्य सरकार ने कुशल वित्तीय प्रबंधन कर जनकल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभान्वित किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए  ‘मिशन 2030‘ का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा था कि वर्ष 2018-19 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था करीब 9 लाख 11 हजार करोड़ रुपए थी। यह आज करीब 14.14 लाख करोड़ रुपए है। इसे वर्ष 2030 तक ढाई गुना बढ़ाकर 35.71 लाख करोड़ रुपए ले जाने का हमारा लक्ष्य है। 


इसके लिए प्रदेश में "राजस्थान - मिशन 2030 अभियान” 30 सितम्बर 2023 तक चलाया जा रहा है। मिशन 2030 की मुहिम के तहत अर्थशास्त्रियों, लेखकों, पत्रकारों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों, खिलाड़ियों सहित एक करोड़ से भी अधिक प्रदेशवासियों से सुझाव लिए जा रहे हैं । इसके लिए तैयार की जा रही वेबसाईट पर आमजन से ऑनलाइन भी सुझाव लिए जाएँगे और फेस टू फेस एवं आईवीआर सर्वे के माध्यम से भी सुझाव लिए जाएँगे। सभी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच मिशन 2030 के संबंध में लेख प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जायेंगी। राज्य सरकार इन सभी सुझावों को  समाहित कर राज्य का विज़न-2030 डॉक्यूमेंट जारी करेगी।


इसी कड़ी में मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार दोपहर 12 बजे जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित किये जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इन सभी वर्गों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं विभागाध्यक्षों से चर्चा करेंगे। सभी जिलों से बड़ी संख्या में युवा विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री मिशन 2030 के उद्देश्यों, अपेक्षाओं तथा इन प्रतिभागियों एवं हितधारकों से राज्य सरकार की अपेक्षाओं के बारे में चर्चा करेंगे।

इस खबर को Avnish Wilson ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

राजस्थान मिशन 2030 : 1 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों से सुझाव लेगी राज्य सरकार

by on August 21, 2023
वर्ष 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था 35.71 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य Rajasthan Mission 2030 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  के नेतृत्व में राज...
Copyright © 2021 | AVNISH WILSON | All Right Reserved