International Women's Day

महिलाओं को सम्मान देने के लिए हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस International Women's Day मनाया जाता है।



महिलाओं को उनके कार्यों के लिए विशेष धन्यवाद व उनकी सराहना करते हुए ही हर साल 8 मार्च को संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का मनाया जाता है ।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पीछे का इतिहास लगभग 108 साल पुराना है। वर्ष 1909 में, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को मनाया जब लगभग 15,000 महिलाओं ने साथ आकर न्यूयॉर्क में कम वेतन, लंबे काम के घंटे और मतदान के अधिकारों की कमी का विरोध किया। उन महिलाओं को मांग थी कि उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए और मतदान करने का पूर्ण अधिकार भी दिया जाए। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया। यह वर्ष 1911 था जब रूस ने 8 मार्च को महिला दिवस मनाना शुरू किया था। वर्ष 1913 में, इसे आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया था।


एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की बात सामने रखी गयी थी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का आइडिया एक महिला ने ही दिया था। उनका नाम क्लारा जेटकिन था। क्लारा ने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया, उस वक्त कॉन्फ़्रेंस में 17 देशों की 100 महिलाएं मौजूद थीं। उन सभी ने इस सुझाव का समर्थन किया। सबसे पहले साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। लेकिन तभी से इस दिवस को मनाने का चलन शुरू हो गया और ये हर साल 8 मार्च को मनाया जाने लगा।

No comments:

Post a Comment

Copyright © 2021 | AVNISH WILSON | All Right Reserved