भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) से हिल गई थी अंग्रेजी हुकुमुत, जानिए इस आंदोलन के बारे में सब कुछ

 


भारत देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली लेकिन आजादी की कहानी बहुत लंबी है। आजादी पाने के लिए कई वर्षों तक लंबी लड़ाई लड़ी गई उसके बाद भारत देश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

Quit India Movement भारत छोड़ो आंदोलन (अगस्त क्रांति) की शुरुआत 08 अगस्त 1942 को हुई थी। 

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बॉम्बे सत्र में भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने की मांग को लेकर शुरू किया गया एक आंदोलन था ।

भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। 

वर्ष 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन देश की आजादी के लिए लड़े गए सभी आंदोलनों में से एक था। इस आंदोलन की शुरुआत 8 अगस्त 1942 को हुई थी इसीलिए इसे अगस्त क्रांति भी कहा जाता है। 

मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इस आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। 

इस आंदोलन में "भारत छोड़ो" का नारा दिया गया था। इसी आंदोलन में महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का नारा भी दिया था।

Image Credit : Facebook and Twitter 

Written by Avnish Wilson
avnishwilsonblogger@gmail.com

 

 

No comments:

Post a Comment

Copyright © 2021 | AVNISH WILSON | All Right Reserved