जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट : तान्या, सुमन और ललिता ने जीती पुरस्कार राशि

 




आगामी 5 सितंबर तक आयोजित होने वाले जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट में प्रदेशवासी विभिन्न योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे है और लाखों रुपए की इनाम राशि जीत रहें है। इस कांटेस्ट के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र के आमजन की कला और रचना को नई दिशा मिल रही है साथ ही जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक सुगमता और तेजी से पहुंच रही है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

बुधवार को जारी हुए रविवार, 13 अगस्त के परिणाम में भरतपुर की तान्या राठौड़ ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर नदबई, भरतपुर की सुमन देवी रहीं। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार बारां की ललिता गौर ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता तान्या का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें - https://youtu.be/N2pUsfteeUQ

द्वितीय पुरस्कार विजेता सुमन का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें – https://youtu.be/H2w9gR13Xxk

तृतीय पुरस्कार विजेता ललिता का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें - https://youtu.be/ZiMj6IVD_Z4

इस खबर को Avnish Wilson ने संपादित नहीं किया है, यह खबर राजस्थान सरकार के सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रेस रिलीज़ के अनुसार प्रकाशित की गई है।

 

No comments:

Post a Comment

Copyright © 2021 | AVNISH WILSON | All Right Reserved